Auraiya News: सूने घर का ताला तोड़कर चोरी… पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा किये जाने का दिया आश्वासन
औरैया में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी।
औरैया में सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पार किये। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा किये जाने का दिया आश्वासन।
औरैया, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव बैवाह में मंगलवार की रात चोरों ने मैनगेट का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नगदी व सामान चोरी कर लिया। जब सुबह गृहस्वामी ने घर का सामान बिखरा देखा तो वह सन्न रह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा किये जाने का आश्वासन दिया है।
गांव बैवाह निवासी हाकिम सिंह सोमवार देर रात चोरों ने मौका पाकर मैनगेट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गये। उन्होंने कमरे में रखे जेवरात पार कर दिये। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि मकान का ताला टूटा है तो लोगों ने दूसरे मकान में लेटे हुए घर के मकान मालिक को सूचना दी। चोरी की घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
पीड़ित रेनू ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व उनके भाई जनमेज सिंह यादव जो कि यूरिया पेट्रोल पंप पर लेटे हुए थे। उनकी पिछले महीने ही 9 तारीख को गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसके डर से मकान में कोई नहीं लेट रहा था। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने करीब दो लाख रुपये के जेवरात पार कर दिये हैं। थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: हाते में वृद्ध महिला का जला हुआ मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
