Kanpur Crime: हाते में वृद्ध महिला का जला हुआ मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में वृद्ध महिला का जला हुआ शव मिला।

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के हात में 65 वर्षीय मंजू वर्मा वृद्ध महिला का बुरी तरह से जला हुआ शव मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

कानपुर, अमृत विचार। रायपुरवा थानाक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग शिक्षिका का जलता शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान घर के बाहर दरवाजे में कुंडी लगी हुई थी। कैंपस के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो कुंडी खोली। जहां धुआं भरा हुआ था। लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए तो सूचना डायल 112 को दी गई। मामला गंभीर दिखा तो पीआरवी ने इसकी जानकारी रायपुरवा पुलिस और फोरेंसिक टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर चारपाई पर बुजुर्ग शिक्षिका का 95 फीसद जले शव से लगातार धुआं उठ रहा था। रायपुरवा पुलिस की सूचना पर जेसीपी क्राइम, एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी अनवरगंज मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। 

गुप्ता गेस्ट हाउस स्थित छब्बालाल का हाता निवासी 62 वर्षीय मंजू वर्मा एल्डिको के पास एक एकिन पब्लिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थीं। उन्होंने इसके साथ बीए बी एड किया हुआ था। उनके ममेरे भाई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पति राजेंद्र चौहान का सात वर्ष पहले स्वर्गवास हो गया था। उनके कोई संतान नहीं है। इस कारण वह कैंपस में रहकर बच्चों को पढ़कार अकेले जीवन यापन कर रहीं थीं। बताया कि वह हमेशा उनके पास ही खाना पीना खाती थीं। बताया कि जब रोज की तरह वह मंगलवार सुबह नहीं आईं तो उन्होंने बहन शैलजा से पूछा। जिस पर उन्होंने नहीं आने की बात कहते हुए पड़ोसी बैजनाथ से मंजू की जानकारी ली। यहां से भी कोई जानकारी न होने पर वह दोनों मंजू शर्मा के घर के बाहर पहुंचे तो अंदर से धुआं उठ रहा था और बाहर से कुंडी लगी हुई थी। इस पर उन लोगों ने आवाज दिया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद कुंडी खोली तो धुआं ही धुआं भरा था। उन लोगों को आग लगने की घटना लगी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अंदर जाकर देखा जहां मंजू का जले शव से काफी धुआं उठ रहा था। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी, एडीसीपी आरती सिंह, एसीपी आईपी सिंह ने रिश्तेदारों से जानकारी ली।  

दरवाजे पर लिखा नोट किसका  

दरवाजे पर चॉक से एक नोट लिखा हुआ था, जिसमें मृतका मंजू वर्मा ने अपने पड़ोसियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। शिक्षिका का नाली को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। नोट में लिखा था कि मंजू की अचानक अगर मृत्यु हो जाती है तो इसके जिम्मेदार पड़ोसी होंगे। सुबूत के तौर पर मैं ये नोट लिख रही हूं मंजू 2/09/23। लेकिन नोट में एक जगह पर मृत्यु की मात्रा गलत लगी है, तो क्या शिक्षिका से यह गलती हुई या किसी और से हड़बड़ी में हुई है।  

रायपुरवा में चारपाई पर बुजुर्ग महिला का 95 फीसद जला शव मिला है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय

ये भी पढ़ें- Exclusive News: हफ्ते भर की कमाई शेयर बाजार में एक दिन में गंवाई... बजट तक बाजार में बड़ी वृद्धि की उम्मीद नहीं

संबंधित समाचार