बहराइच: ई-रिक्शा और कार में आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत, हादसे में पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल, कोहराम
नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। जिले के मटेरा और कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क हादसे हो गए। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा बहराइच मार्ग पर चरसंडा माफी गांव के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे ई रिक्शा और जायलो में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में जाइलो संख्या यूपी 40 एबी 5733 की टक्कर से ई रिक्शा पर बैठे शर्वरी पत्नी जमालुद्दीन, लाली पत्नी स्माइल, खालीकुन निशा पत्नी निजामुद्दीन निवासी ग्राम चरसंडा माफी को हल्की-फुल्की छोटे आई है।
जिन्हें नवोदय प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा। उधर देहात कोतवाली के हेमरिया गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश पुत्र मातबर रविवार देर शाम बाइक से गेंहू पिसाने चक्की पर गया था। वहां से गांव आते समय रास्ते में दूसरे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार भी घायल होने के बावजूद वाहन सहित फरार हो गया। घायल को आनन फानन में मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: पत्नी-पत्नी के बीच 'वो' बने कोतवाल पर एसपी हुए सख्त, बैठाई जांच, कहा- 48 घंटे में दें रिपोर्ट, हड़कंप
