महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में भाजपा विफल: मुकेश
गोंडा। भाजपा सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक पाने में असफल साबित हुई है( भाजपा केवल जाति, धर्म व मजहब के नाम पर सत्ता में काबिज है। उक्त बातें कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व गोंडा जनपद के प्रभारी मुकेश सिंह चौहान ने कही।
उन्होंने ने कहा कि राम सबके हैं। कांग्रेस पार्टी ही नहीं पूरा देश भगवान श्री राम एवं अन्य देवी देवताओं को मानता था, मानता है, मानता रहेगा। कांग्रेस पार्टी चुनाव के मैदान में भाजपा से विकास का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा ने 15 लाख देश की जनता को देने का वादा किया था। सत्ता में आने पर नहीं दिया। दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार देने की बात की थी, किंतु नहीं दे पाई।
महंगाई को कम करने का वादा किया था जिसमें गैस सिलेंडर का दाम खाने-पीने की वस्तुएं यह सब सस्ता देने का वादा किया था, किंतु भाजपा की मोदी सरकार जब से केंद्र के सत्ता में बैठी है तब से महंगाई दर बढ़ गई है। भाजपा विपक्षी दलों की बात को संसद में सुनने का मौका नहीं देती, वही मनमाने ढंग से कभी किसानों के खिलाफ, कभी ड्राइवर के खिलाफ तो कभी कर्मचारी के खिलाफ निर्णय लेती रहती है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के गलत नीतियों हमेशा विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशन में कांग्रेस पार्टी का हर एक सिपाही देश की हिफाजत एवं उसके विकास के लिए संकल्पित है। इससे पहले उनके कांग्रेस भवन पहुंचने पर जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष सगीर खान, पीसीसी सदस्य जलील अहमद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, डिंपल सिंह, दिलीप शुक्ला, अभिषेक तिवारी, वसीम सिद्दीकी, शाहिद अली कुरेशी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, तवाज खान, रघुपति त्रिपाठी, मोबीन खान जितेश शर्मा, विनय प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञानचंद श्रीवास्तव,अजय रस्तोगी, अरविंद शुक्ला, राम श्रृंगार भारती आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: गोंडा: 15 जनवरी से जनपद के सरकारी कार्यालयों में होगा स्वच्छता का मूल्यांकन, इस तारीख को घोषित होंगे नतीजे...
