पीलीभीत: स्टेट जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए एकल पुरुष के मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ और खेल निदेशालय की ओर से  जिले में पहली बार तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें करीब 20 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करने के लिए पीलीभीत पहुंची। पहले दिन पुरुष एकल वर्ग और महिला एकल वर्ग के मैच खेले गए।

खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि देर रात तक मैच चलते रहे। शहर के गांधी स्टेडियम में मंगलवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसकी शुरुआत ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार,जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मनोज गंगवार, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू और दीपेंद्र सिंह चौहान ने कराई। बाहर से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने कहा कि पीलीभीत में पहली बार बैडमिंटन की सब जूनियर प्रतियोगिता हो रही है।

प्रतियोगिता में कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, गोंडा, प्रयागराज हॉस्टल, मुरादाबाद, झांसी, विध्यांचल, गोडा,आजमगढ़ के खिलाड़ी शामिल हुए। पहला मैच मरेठ के सूर्य खोखर और रितिक के बीच खेला गया। जिसमें सूर्य ने रितिक को 30-0 से हराया। मिर्जापुर के कृतार्थ शुक्ला ने शिवम को 30-09 से पराजित किया।

लखनऊ के माधव शंकर शर्मा ने प्रयागराज के मनीश पटेल को 30-20 से पराजित किया। आगरा के ध्रुवांश ने गोंडा के अविनाश ओझा को 30-20 से पराजित किया। कानपुर के युग श्रीवास्तव ने आरूष को 30-23 से, मुरादाबाद के निर्वाण यादव ने अयोध्या के चंद्रशेखर प्रताप सिंह 30-06 से, आगरा के पुष्पेंद्र ने झांसी के समुख को 30-24 से, कानपुर के श्रेयांषु रालन ने मेरठ के सोमिन को 30-08 से, आजमगढ़  के यमुना प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज हॉस्टल के माधव गोयल को 30-27 से, अलीगढ के अमन प्रताप सिंह ने अस्मित कुमार को 30-29 से, प्रयागराज के शाश्वत अग्रवाल ने गोडा के अनवर आलम ने 30-03 से, आगरा के अंकुर प्रताप सिंह ने आजमगढ़  के अक्षत राय को 30-14 से, लखनऊ के प्रांजल गुप्ता ने गोंडा के हसीब मंसूरी को 30-03 से, मेरठ के दीपांशु कुमार ने मुरादाबाद के आरूष जैन को 30-12 से, अलीगढ के अर्नव वशिष्ठ ने मिर्जापुर के उदय प्रताप मौर्य को 30-07 से पराजित कर दूसरे चरण में प्रवेश किया।

संचालन डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर जगदीश सक्सेना, राजेश शुक्ला, रतनदीप सिंह, चीफ रैफ्री लखनऊ के राजेश सक्सेना, मैच कंट्रोलर सहारनपुर के मनीष कुमार, अंपायर में अंशुल कुमार, फैजाबाद के अनुपम शुक्ला, आजमगढ़  के करन श्रीवास्तव,  झांसी की सिमरन गुप्ता, पीलीभीत के सुधांशू गंगवार, आजगढ के शुभम राय, महेश कुमार, अविनाश शर्मा  दयावती, प्रगति सिंह और दीपक विष्ट , महेश तिवारी, जगदीश सक्सेना, राजेश शुक्ला, रतनदीप सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आठ माह की गर्भवती नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों को हत्या का शक

संबंधित समाचार