संभल: थाने में दरोगा को सर्दी में आया पसीना, हालत बिगड़ी तो मचा हड़कंप
संभल/बहजोई, अमृत विचार। संभल जनपद की बहजोई केतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार को थाने में काम करते समय अचानक हार्ट अटैक आ गया। हालत बिगड़ी तो पुलिस कर्मी उन्हें निजी अस्पताल ले गये। जहां से गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है।
बहजोई कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार थाने पर सरकारी काम कर रहे थे। अचानक उनके सीने में दर्द उठने लगा और ठंड में भी पसीने आने लगे। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने दरोगा की हालत बिगड़ती देखी तो उनमें हड़कंप मच गया।
पुलिस कर्मी आनन फानन में दरोगा सत्येंद्र कुमार को बहजोई के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए उनकी हालत गंभीर बताकर मुरादाबाद निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से आनन फानन में सत्येंद्र कुमार को पुलिसकर्मियों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : महानगर में 21 जनवरी को होगी ग्रैनाथन दौड़, नगर निगम करेगा सहयोग
