पीलीभीत: प्राण प्रतिष्ठा के दिन सड़कों पर दिखेगी राम नाम की झलक, चौराहें होंगे रोशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। पीलीभीत के लोग धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नगरपालिका की ओर से  शहर की दीवारों पर वाल पेंटिंग करवाई जा रही है। पेंटिंग में अयोध्या के राम मंदिर और भगवान राम की विभिन्न मुद्राओं में चित्र की वॉल पेंटिंग हो रही है, जोकि 22 जनवरी को मनमोहक छटा बिखेरगी।

जिले में  22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर-जोर से चल रही है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद की ओर से शहर की दीवारों पर वाल पेंटिंग करवाई जा रही है। पेंटिंग में अयोध्या के राम मंदिर और भगवान राम की विभिन्न मुद्राओं में चित्र की वॉल पेंटिंग हो रही है।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने बताया कि वॉल पेंटिंग करके पूरे शहर को राम मय बनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे शहर को सजाने की तैयारी है। चौराहों पर सजावट भी करवाई जाएगी।

शहर में प्रवेश करते हुए नौगवां चौराहा, ओवरबिज्र के नीचे दीवारों पर भगवान राम के विभिन्न मुद्राओं के चित्र और अयोध्या के भाव राम मंदिरी के चित्र बनाए जा रहे हैं। नगरपालिका की ओर से ब्रह्मचारी घाट, सत्यनारायण मंदिर, दूधिया महादेव मंदिर आदि इलाकों में वॉल पेंटिंग करवाई जा रही है।

साथ ही पालिका की ओर से मंदिरों में दीप जलाने का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन शहर की सड़कों पर राम नाम की झलक दिखाई देगी। तो वहीं घरों में दिवाली मनाई जाएगी। इसको लेकार तैयारियां शुरु हो चुकी है।

चौराहा का होगा सौंदर्यीकरण
नगरपालिका की ओर से शहर की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के अलावा शहर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण कर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। नगरपालिका की ओर से चौराहे गोद लेने वाले  विभिन्न समाजसेवियों और स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसमें कहा है कि वह 22 जनवरी से पहले अपने गोद लिए गए चौराहों को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रंग बिरंगी रोशनी से सजाएं। नगर पालिका भी उनका सहयोग करेगी।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: स्टेट जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन हुए एकल पुरुष के मैच

संबंधित समाचार