पीलीभीत: तीन करोड़ से होगा ब्रहमचारी घाट का उद्वार, अगले माह से शुरु होगा काम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के  लिए के लिए सरकार ने बंधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना से शहर के  ब्रह्मचारी घाट का सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरु होगा। इसको लेकर पर्यटन विभाग की टीम ने तीन दिन पहले ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण कर वहां का ले-आउट तैयार किया है।

शासन की ओर से इसके लिए तीन करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। सौंदर्यीकरण का जिम्मा पर्यटन विभाग को ही दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक फरवरी के बाद काम चालू हो जाएगा। जिसके बाद ब्रह्मचारी घाट का स्वरुप बदला नजर आएगा।

शहर के प्राचीन ब्रह्मचारी घाट पर स्थित  प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर और  मार्ग के दिन आखिर कब बहुरेंगे? इसको लेकर जनप्रतिनिधियों की ओर से दावे तो बहुत किए थे। मगर उद्धार नहीं हो सका। आस्था का केंद्र होने की वजह से लोग लगातार ब्रह्मचारी घाट का उद्धार कराने की मांग कर रहे थे।

इसको लेकर नगरपालिका चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने काशी विश्वनाथ और बरेली के नाथ कॉरिडोर की तर्ज पर सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। चेयरमैन के इस प्रस्ताव को शासन की ओर से संचालित बंधन योजना में शामिल कर लिया गया। 12 दिसंबर 2023 को शासन की दो सदस्यीय टीम ने यहां का निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर शासन के समक्ष रखा था।

चेयरमैन लगातार इसको लेकर प्रयासरत थी। जिससे अब नए साल में शासन की ओर से हरी झंडी मिली है। शासन ने सौंदर्यीकरण को लेकर तीन करोड़ का बजट आवंटित किया है। वहां के सौंदर्यीकरण का जिम्मा पर्यटन विभाग को दिया गया है। जिसका पत्र नगरपालिका चेयरमैन डॉ. आस्था को मिला है। छह जनवरी को पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ब्रजपाल सिंह और चीफ इंजीनियर पीलीभीत पहुंचे।

उन्होंने चेयरमैन के साथ वार्ता करने के बाद वहां की भौगोलिक स्थिति को देखने के लिए निरीक्षण किया। वहां देवहा नदी के कटान और मंदिर के अस्तिव को बचाने के लिए रणनीति बनाते हुए ले-आउट तैयार किया। पर्यटन विभाग की  रिपोर्ट पर शासन ने तीन करोड़ का बजट आवंटित कर दिया है। अब एक फरवरी से पर्यटन विभाग यहां पर काम शुरु कराएंगा।

इस कार्य में शासन ने बजट खर्च करने की पावर पर्यटन विभाग को सौंपी है। जो अपने स्तर से काम कराएंगी। नगरपालिका सिर्फ यहां होने वाले कार्य का सत्यापन करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजगी।  

यह होंगे कार्य
ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण के लिए शासन की ओर से तीन करोड़ का बजट मिला है। इस बजट से ब्रह्मचारी घाट पर पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। साथ ही मूर्ति विसर्जन के  लिए कृत्रिम तालाब का भी निर्माण कराया जाएगा।

ताकि देवहा नदी के अस्तित्व को सुरक्षित रखा जा सके। इतना ही नहीं बाढ़ से बचाव के कार्य और मंदिर के पिछले हिस्से को भी ठीक कराया जाएगा। ताकि मंदिर का जीर्णोद्धार हो सके। इसके अलावा स्थाई पुल, सड़क निर्माण, बेंच, प्रकाश व्यवस्था, पेड़ आदि का कार्य कराया जाएगा।  

वर्षो से चल रही ब्रह्मचारी घाट के सौंदर्यीकरण की मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। बंधन योजना के तहत तीन करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसका निर्माण कराने का जिम्मा पर्यटन विभाग को दिया गया है। जो इस सौंदर्यीकरण को पूरा कराया गया। एक फरवरी से यहां काम शुरु हो जाएगा। शेष ऐतिहासिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए भी शासन में वार्ता की जाएगी। - डॉ. आस्था अग्रवाल, चेयरमैन नगरपालिका

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: गोला रेंज के सिकंदरपुर नाले में मिला बाघ का शव, अधिकारियों में मचा हड़कंप  

संबंधित समाचार