बरेली: युवक ने आला हजरत के नाम से सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। देश ही नहीं विदेश में जाने-पहचाने जाने वाले आला हजरत लोगों की आस्था का केंद्र हैं। इनके नाम पर एक युवक ने अपने सोशल मीडिया पर बने चैनल पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जब इसका पता उनके मुरीद को चला तो उसने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

थाना कोतवाली क्षेत्र के दरगाह आला हजरत के एसडी मन्जूर रजा खां ने बताया सोशल मीडिया पर मुमताज सकलैनी नाम के व्यक्ति ने सरकार आला हजरत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके सोशल मीडिया चैनल का नाम कारी अहमद हसन ऑफिशियल है। 

मुमताज सकलैनी नाम का शख्स कोहाड़ापीर पुल के पास का रहने वाला है। उसने टिप्पणी में बहुत ही गलत शब्दों का प्रयोग किया है। गन्दी गालियों का उपयोग भी किया है। उसने सरकार आला हजरत सरकार ताजुश्शरिया व बुजुर्गों पर गलत बयानबाजी की है। जिससे आला हजरत के चाहने वालो में आक्रोश है और  उनकी भावनाओं को ठेंस पहुंची है। पुलिस ने आरोपी मुमताज सकलैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- सीएम योगी के कार्यक्रम में बदलाव, अब इतने बजे पहुंचेंगे बरेली

 

 

संबंधित समाचार