मुठभेड़: हत्यारोपी वांटेड 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद, अमृत विचार। जिले की जसराना पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना जसराना क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश पटीकरा नहर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस द्वारा सूचना के बाद  पटीकरा नहर के पास चेकिंग लगा दी गई देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने आते देख रुकने का इशारा किया। पुलिस के रुकने का इशारा करते ही यह बदमाश वहां से भाग खड़ा हुआ और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने बचाव में फायरिंग करते हुए बदमाश की घेराबंदी की इसी दौरान भाग रहे बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

जब इस बदमाश से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रंजीत सिंह बताया पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश रणजीत सिंह पुत्र बादाम सिंह जसराना थाना क्षेत्र का हिस्ट्री सीटर बदमाश है इसके विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। यह बदमाश हाल ही में जसराना थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में भी वांछित चल रहा था । पुलिस ने गिरफ्तार किए गए घायल बदमाश को फिरोजाबाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है ,जहां उसका उपचार चल रहा है ।

वर्जन-
"पकड़े गए बदमाश की पहचान रणजीत सिंह पुत्र बदन सिंह के रूप में हुई है यह विंकल यादव की हत्या के आरोप में वांछित चल रहा था पूर्व में भी इस पर छह सन जी मामले दर्ज हैं पुलिस को इसकी तलाश थी आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है । "
रणविजय सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ग्रामीण

ये भी पढ़ें -बहराइच : रूपईडीहा में दो मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की खंडित

संबंधित समाचार