बहराइच : रूपईडीहा में दो मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की खंडित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, चेहरा नहीं आया साफ

रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। नगर पंचायत में स्थित भगवान शिव के दो मंदिर में देर रात को अराजक तत्व घुस गए। इसके बाद सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती के मूर्ति को खंडित कर दिया। इसकी जानकारी सुबह हुई तो हिंदू समुदाय के लोगों में नाराजगी फैल गई। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा नगर पंचायत में माल गोदाम रोड और एचडीएफसी बैंक के निकट भगवान शिव का मंदिर स्थित है। मंदिर में मंगलवार रात को कुछ अज्ञात अराजक तत्व घुस गए। सभी ने मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह मंदिर पूजा के लिए पहुंचे लोगों ने मूर्ति खंडित देखी तो सभी में नाराजगी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को घटना से अवगत करवाया गया। थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें अराजक तत्व कैद हो गए। 

3 - 2024-01-10T120518.834

हालांकि चेहरा साफ नहीं होने से पहचान नहीं हो पा रही है। इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के आकाश मौर्य, दीपक कुमार, राम विलास, विजय कुमार समेत अन्य ने तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को फोन लगाया गया तो उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

ये भी पढ़ें -बहराइच : सुबह सीओ और थानाध्यक्ष को सुरक्षा के लिए दिया पत्र, रात में हो गया हमला

संबंधित समाचार