प्रयागराज : माघ मेले के पहले स्नान मकर संक्रांति पर्व को लेकर तैयारी तेज, एसएसपी ने अमृत विचार से की खास बातचीत
प्रयागराज, अमृत विचार। माघ मेला शुरु में होने में अब मात्र 4 दिन शेष रह गये है। जिसको लेकर मेला प्रशासन और मेला पुलिस आयुक्त/ डीआईजी ने तैयारी पूरी कर ली है। मेले में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये जा रहे है। अत्याधुनिक और ड्रोन कैमरे से पूरे मेले में सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की जाएगी। मेले सर्विलांस के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 40 से ज्यादा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पांच ड्रोन कैमरों की मदद से आकाश से मेले में निगरानी की जायगी।
महाकुंभ की तर्ज पर की जा रही तैयारी में इस बार मेले को दिव्य और भव्य बनाने का संकल्प योगी सरकार ने लिया है। जिसको लेकर शासन और प्रशासन बड़े लगन के साथ मेले में लगे हुए है। इस बार मेले में भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे है। हनुमान मंदिर से लेकर पांटून पुलों के एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पर भी डीएफएमडी लगवाए जाएंगे। मेले में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए भी तैयारी की गयी है। मेला क्षेत्र में तैनात बहुत से पुलिसकर्मियों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर दिया जाएगा।

वर्जन:-
सुरक्षा के संबंध में इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें आधुनिक तकनीक के साथ उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य पर्वों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्दनेजर जमीन से आसमान तक निगरानी करने की तैयारी है। संगम समेत अन्य क्षेत्रों में निगरानी के लिये पांच ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जायेगा। - डाक्टर राजीव नारायण मिश्रा, एसएसपी मेला/ डीआईजी
ये भी पढ़ें -साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ओसांक का तापमान शून्य होने से बिगड़ा मौसम
