'भारत और यूएई ने अपने रिश्तों को नई ऊंचाई दी है', वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन अवसर पर बोले PM मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और सयुंक्त अरब अमीरात (यूएई) ने जिस तरह अपने रिश्तों को एक नयी ऊंचाई दी है, उसका बहुत बड़ा श्रेय राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को है। मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन अवसर पर आज कहा, “ मेरे भाई और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिये बहुत खुशी की बात है। 

यह भी पढ़ें- SC ने हत्या मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बरी करने का फैसला रखा बरकरार, लखीमपुर खीरी में प्रभात गुप्ता की हत्या से संबंधित है मामला

वाइब्रेंट गुजरात में इस समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होना भारत और यूएई के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। ” प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देर पहले हमने उनके विचार सुने, भारत का लेकर उनका विश्वास, उनका सहयोग बहुत ही गर्मजोशी से भरा हुआ है। 

जैसा उन्होंने कहा वाइब्रेंट गुजरात समिट इकोनॉमिक डेवलपमेंट और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जानकारियों और अनुभव साझा करने का ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है। इस समिट में भी भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास लिये, रिन्यूलेबल एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये, इनोवेटिव हेल्थ केयर में निवेश के लिये कई महत्वपूर्ण समझौते किये हैं। 

भारत और यूएई के बीच संबंध और मजबूत हुये हैं। उन्होंने कहा भारत के फूड इंफ्रास्ट्रक्चर में यूएई की कंपनियों द्वारा कई अरब डॉलर के नये निवेश पर सहमति बनी है। भारत और यूएई ने जिस तरह अपने रिश्तों को नयी ऊंचाई दी है, उसका बड़ा श्रेय शेख मोहम्मद बिन जायद को जाता है। 

यह भी पढ़ें- खड़गे ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- पीएम मोदी ने संसद को अभिनंदन, तालियों का मंच बना दिया

संबंधित समाचार