गोंडा : TSCT ने दिवंगत शिक्षक के परिजनों को दी 50 लाख की सहायता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। शिक्षक हितों के लिए काम कर रही टीचर सेल्फ केयर की टीम ने जिले के दिवंगत शिक्षक के परिजनों  50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है‌। पीडित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने में प्रदेश के 1.66 लाख शिक्षकों ने अपना योगदान दिया। 

मनकापुर ब्लाक के मिश्रौलिया गोंसाईं बनकटवा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार पांडेय बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक थे। उनकी तैनाती कटरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चयपुरवा में सहायक अध्यापक के पद पर थी। 13 सितंबर को उनका आकस्मिक निधन हो गया था‌। वह टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य थे। शिक्षक सुरेश कुमार पांडेय के असामायिक निधन पर टीचर्स सेल्फ केयर टीम के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर पीडित परिवार को सांत्वना दी थी और उन्हे आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया था‌। 

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संयोजक रणजीत सिंह ने बताया कि आवश्यक पत्रक प्राप्त कर टीम के प्रदेश संस्थापक मंडल को भेजा गया था। जांच मे   स्व सुरेश कुमार पाण्डेय की वैधानिकता प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर प्रदेश टीम ने प्रदेश भर के शिक्षकों से सहायता की अपील की थी और दिवंगत शिक्षक की पत्नी का अकाउंट नंबर जारी किया था‌।इस पर जिले के 1.66 लाख शिक्षकों ने 30 - 30 रुपये का सहयोग कर शिक्षक की पत्नी के खाते में 50 साथ रुपये की आर्थिक सहायता दी है‌।

जिला संयोजक ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में जिला संरक्षक श्रीपाल सिंह, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार कनौजिया, जगदम्बा प्रसाद  अनिल कुमार चौरसिया, काली प्रसाद वर्मा , अरविंद कुमार सिंह,  सतीश कुमार कर्दम, ओविन्द कुमार सोनकर,  जितेंद्र कुमार सोनी,  राकेश कुमार यादव,  रविन्द्र कुमार, विवेकानंद पांडे, नीरज पांडे, महेश यादव, देवेंद्र पाल दुबे, रामबिहारी मिश्रा, मकसूद अली, रूद्रप्रसाद, दयाशंकर, मुक्तिनाथ पाण्डेय , सुशील कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : सोने की चेन और नकदी के लिए बेटी की हत्या का आरोप, दी तहरीर

संबंधित समाचार