हरदोई में डंपर ने बाइक सवार का सिर कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। लखनऊ-पलिया हाई-वे का निर्माण कर रही पीएनसी कंपनी के डंपर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां कोहराम मच गया। लोगों का कहना है कि पीएनसी कंपनी की लापरवाही से पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी ज़िम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं।

बताया गया है कि बघौली थाने के मढ़िया मजरा महरी निवासी धनीराम का 28 वर्षीय पुत्र देवकीनंदन बुधवार को बाइक से बधुआमऊ रोड पर कहीं पर जा रहा था,उसी बीच पीएनसी कंपनी का डंपर उधर से मिट्टी लाद कर निकल रहा था। जैसा कि बताया गया है कि डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार देवकीनंदन वहीं पर गिर पड़ा,तभी डंपर का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी वहीं पर दर्दनाक मौत हो गई। 

लोगों का कहना है कि जब से लखनऊ-पलिया हाई-वे का निर्माण शुरू हुआ है,उसके बाद से ऐसे ही कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी कंपनी के ज़िम्मेदार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं। हादसे की खबर सुनते ही देवकीनंदन के घर में कोहराम मच गया। उसके एक दो साल की बेटी है। पत्नी संगीता का रो-रो कर काफी बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -भाजपा कार्यकर्ता से वसूली के मामले में सिपाही पर मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया निलंबित

संबंधित समाचार