सुल्तानपुर : जमुआवां प्रधान अभय को मिला गणतंत्र दिवस का निमंत्रण
सुल्तानपुर, अमृत विचार। जिले से भदैंया विकास खंड के एक मात्र प्रधान को नई दिल्ली में आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में सम्मिलित होने के लिए नामित पंचायत प्रतिनिधि के रूप में न्यौता मिला है। इसमें उत्तर प्रदेश से कुल 76 विशेष अतिथियों को सम्मिलित किया जाएगा।
भदैंया विकास खंड के जमुआवा के प्रधान अभय प्रताप सिंह के विकास कार्याें के चलते साल 2021, 2022 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार मंे सम्मिलित किया गया है। इसी के आधार पर आगामी 26 जनवरी को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जिले से एक मात्र विशेष प्रतिनिधि की सूची में उनका नाम चयन किया गया है। पंचायती राज विभाग उप्र के निदेशक राजकुमार द्वारा पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र भेजा गया है। जिसमें प्रदेश से 76 लोगों को नामित कर, पंचायत प्रतिनिधि के रूप मे गणतंत्र दिवस समारोह मे अतिथि के रूप मे सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
इन विशेष आमंत्रित सदस्यों को मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार एवं प्रदेश स्तर पर मिलने वाले मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया जा चुका है। इनके उत्कृष्ठ व विकास कार्यों से इनके पंचायतों को जनपद के माडल पंचायत के रूप मे नामित किया गया है, जिसके आधार पर उनको नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के लिए नामित विशेष सदस्य के रूप मे चयनित किया गया है।
ये भी पढ़ें -खबर का असर : बलिदानी कारसेवक के परिवार को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, खिले चेहरे
