Banda News: दुष्कर्म का आरोपी बच्चों को उठाकर ले जाने की दे रहा धमकी, पीड़िता ने लगाई न्याय दिलाने की गुहार....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित महिला को धमकी दे रहा है।

बांदा में दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित महिला को उसके बच्चे उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने डीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

बांदा, अमृत विचार। एक माह पहले घर में घुसे युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नही किया। आरोपी पीड़िता को बच्चो को उठा ले जाने धमकी दे रहा है। पीड़िता ने डीएम को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को दिए गए पत्र में बताया है कि वह दो दिसंबर 2023 को घर पर अकेली थी। तभी प्रेमशंकर निवासी खरौली पन्ना उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। 

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुलह होने का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर बच्चो को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें- Jalaun News: पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटे ने लगाई फांसी, पांच वर्ष पूर्व छोटे बेटे ने भी की थी आत्महत्या....

संबंधित समाचार