बरेली: कोहरे के कारण ट्रेनें निरस्त, संगम में स्नान होगा मुश्किल
बरेली, अमृत विचार। प्रयागराज में संगम पर माघ मेले 15 जनवरी से शुरू होगा। मेले में बड़ी तादाद में बरेली और आसपास के जिलों से श्रद्धालु स्नान के लिए जाते हें लेकिन उन्हें मेले में पहुंचने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि कोहरे की वजह से प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं तो कई के फेरे कम किए गए हैं।
बरेली से रोज चलने वाली 14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस को कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए निरस्त किया गया है। इसके अलावा 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस भी कोहरे के कारण निरस्त चल रही है, जबकि 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस को कोहरे के कारण फेरे कम करके चलाया जा रहा है।
ऐसे में यात्रियों के पास 14512 नौचंदी एक्सप्रेस एक्सप्रेस ही एक विकल्प बचता है तो प्रतिदिन मिल सकेगी। इसके अलावा जिन दिनों में त्रिवेणी एक्सप्रेस संचालित हो रही है, उस बीच भी यात्रियों के पास ट्रेन से प्रयागराज जाने का विकल्प होगा।
बरेली जंक्शन पर लेट पहुंची यह ट्रेनें
जंक्शन पर बुधवार को कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। जिसमें 122318 सियालदह हमसफर एक्सप्रेस एक घंटा, 12357 दुर्गियाना एक घंटा तीन मिनट, 15909 अवध असम एक्सप्रेस दो घंटा 34 मिनट, 12331 हिमगिरी चार घंटा 19 मिनट, 18104 जलियांवालाबाग एक्सप्रेस दो घंटा देरी से चल रही थीं, जबकि 15128 काशी विश्वनाथ, 14230 योगनगरी प्रयागराज, 15120 देहरादून वाराणसी, 14308 बरेली प्रयागराज और 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
ये भी पढ़ें: बरेली में CM योगी ने कहा- देश के सबसे उन्नतिशील राज्य के रूप में स्थापित हो रहा है यूपी
