जमीनी विवाद मे महिला के घर पर बम से हमला,दो नामजद एंव दो अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज,अमृत विचार: गंगानगर के थाना सरायइनायत के ग्राम पोस्ट लीलापुर मे मंगलवार को मिटटी गिराने के विवाद को लेकर दो पक्षों मे कहा सुनी हुई और गाली गलौज करते हुए महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए बम से हमला कर फरार हो गये। महिला ने इस घटना की सूचना 112 यूपी पुलिस तथा सरायइनायत पुलिस को सूचना दी खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जॉच तड़ताड़ कर मौके से दो जिन्दा बम बरामद किया ।मीरा देवी पत्नी भोला शंकर निवासी लीलापुर ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि विपक्षीण अवनीश कुमार मिश्रा व आशीष कुमार मिश्रा व उनके परिवार से जमीन बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है

मंगलवार  की रात फिर एक बार विवाद हो गया पीड़ित   का अरोप है कि मंगलवार को विपक्षीगण जबरन हमारे घर की बाउड्री के बगल मे मिटटी गिराने को लेकर जब मना किया तो व गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। रात मे विपक्षीगण अपने दो अज्ञात साथी के साथ पहुंच कर बम से हमलाकर मौके से फरार हो गये । जिसकी शिकायत महिला ने सरायइनायत थानाध्यक्ष से प्रार्थना पत्र देकर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही सरायइनायत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले संज्ञान मे है बम से नही पटाखा फोड़ा गया है पूरे मामले की जॉच पड़ताड़ की जा रही है पूरा मामला जमीनी के बटवारे को लेकर चल रहा है दोनो पक्षों  को बुलाकर चेतावनी दी जायेगी नही तो अंशन्ति भंग मे उनके विरूद कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें- वसीम रिजवी को मारने का कथित फतवा जारी करने का मामला, इस्लामिक स्कॉलर को पांच माह बाद मिली जमानत

संबंधित समाचार