बरेली: फेस स्कैनिंग के साथ तीन स्तर में होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर किसी प्रकार की लापरवाही और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके तक परीक्षा केंद्रों की तीन स्तर पर निगरानी होगी। छात्रों और शिक्षकों की फेस स्कैनिंग भी होगी। जिले में सभी 133 परीक्षा केंद्रों के अलावा अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध जिले मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, रामपुर, बदायूं , पीलीभीत और शाहजहांपुर में यह व्यवस्था कराई जाएगी।

इस संंबंध में क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडेय से सभी जिले के डीआईओएस को पत्र भेज परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम और छात्र संख्या आदि का ब्योरा मांगा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक क्षेत्रीय कार्यालय में भी कंट्रोल रूम तैयार कर परिक्षेत्र के सभी जिलों की निगरानी की जाएगी। क्षेत्रीय सचिव ने बताया कि कोई भी छात्र दूसरे के स्थान पर परीक्षा न दे सके इस पर रोक लगाने के लिए फेस स्कैनिंग कराई जाएगी।

इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी। मंडल के सभी जिलों में इस बार करीब दो लाख 85 हजार छात्र परीक्षा में भाग लेंगे, इनमें बरेली में 134 परीक्षा केंद्रों पर 97 हजार छात्र परीक्षा देंगे। इसके अलावा बदायूं के 99 परीक्षा केंद्रों पर 64 हजार, शाहजहांपुर में 124 परीक्षा केंद्रों पर 79 हजार और पीलीभीत में 76 परीक्षा केंद्रों पर 45 हजार छात्र शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: बरेली: लंबित मांगों को लेकर बीमा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

संबंधित समाचार