बरेली: लंबित मांगों को लेकर बीमा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जीवन बीमा निगम के दीन दयाल पुरम स्थित डिवीजनल कार्यालय पर ज्वाइंट फोरम के बैनर तले कर्मियों ने एक घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। इसकी अध्यक्षता प्रेम शंकर और अरविंद देव सेवक ने की।
इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, लंबित वेतन समझौता और क्लास एक, दो, तीन और चार में नई भर्ती की मांग प्रमुख मुद्दा रही। इस मौके पर महामंत्री गीता शांत ने कहा कि पुरानी पेंशन का विकल्प नए साथियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इसके लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं और यह आगे भी जारी रहेगा। अरविंद देव सेवक ने कहा कि बीमा कर्मचारियों का वेतन समझौता अगस्त 2023 से लंबित है इस पर अभी तक वार्ता भी शुरू नहीं हुई है।
वहीं एमडी सक्सेना ने कहा कि नई भर्तियां काफी समय से लंबित हैं। हमारी मांग है कि इन वर्गों में नई भर्तियां जल्द की जाएं। प्रदर्शन सभा में प्रेम शंकर, श्रवण कुमार, रूप किशोर, स्वतंत्र पाल, हिमांशु जोशी, सफल सिन्हा, दीपक मेहरा, अनामिका सारस्वत, पंकज कुमार, श्रेष्ठ अग्रवाल, मुस्तकिम, संदीप कुमार, सीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बरेली: चलने के लिए नहीं... जेब भरने के लिए बन रही है सड़क
