बरेली: शहर में सीएम तो कांग्रेसियों को नहीं जाने दिया कलेक्ट्रेट
बरेली, अमृत विचार। बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने की तैयारी में थे, लेकिन उन्हें शहामतगंज स्थित पार्टी के कार्यालय पर ही रोक लिया गया।
इससे पहले बैठक में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में लड़की के साथ रेप हुआ और आरोपी मध्यप्रदेश में भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे थे। जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा की बीजेपी की सरकार न्याय को चोला पहनकर अन्याय कर रही है।
सरकार माताओं-बहनों की रक्षा नहीं कर सकती हे तो मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए। मीटिंग के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए कार्यालय से निकले तो भारी पुलिस बल ने रोक लिया।
काफी देर तक पुलिस बल से नोकझोंक भी हुई। आखिरकार एक प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन मौके पर दिया। इस दौरान जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, जिया उर रहमान, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, उल्फत सिंह कठेरिया, सरदार खान, पाकीजा खान, दत्त राम, मिस्री गंगवार, कमरूदीन सैफी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बरेली: सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल का किया लोकार्पण, वित्त मंत्री के साथ खेला बैडमिंटन
