लखीमपुर खीरी: काफी देर चले मान-मनौवल के बाद किया जा सका पंकज के शव का अंतिम संस्कार, जानें क्या है मामला?
आरोपियों के घर को जमींदोज करने की जिद पर अड़े थे मृतक के परिजन
मितौली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के गांव शहीदपुर में पंकज का शव पोस्टमार्टम होकर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई कर घर को जमींदोज कर दिया जाये। काफी देर चले मान मनौवल के बाद एसडीएम विनीत उपाध्याय व सीओ अरुण कुमार सिंह द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही।
थाना क्षेत्र की पिपरझला चौकी के अंतर्गत शहीदपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र रामदीन की गेंहू के खेत मे सिंचाई को लेकर हत्या कर दी गयी थी। पंकज अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी खेत का पानी रास्ते पर भर गया। रास्ते से गुजरने वाले लोग पास में स्थिति रामप्रसाद के खेत से होकर गुजरने लगे।
बुधवार दोपहर को रामप्रसाद पुत्र रामश्वरूप व उनका बेटा नीरज खेत पहुचे तो खेत मे सिंचाई कर रहे पंकज से कहासुनी होने लगी कहा सुनी इतनी बढ़ी की रामप्रसाद ने पंकज की गर्दन पर धारदार बांके से हमला कर दिया। जिससे पंकज गम्भीर रूप से घायल हो गया। और वह वहीं खेत मे गिर गया था। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी।

मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों रामप्रसाद उसके पुत्र नीरज व बेटी ज्योति व नेहा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामप्रसाद जब हत्या कर रहा था तब उसकी बेटियां पंकज के हाथ पकड़े हुए थी।
गुरुवार को दोपहर बाद जब पंकज का शव गाँव पहुंचा तो घर मे कोहराम मच गया। पंकज के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे। परिजनों की माँग थी कि आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कफ घर गिरा दिया जाए साथ ही अन्य कई मांगे भी प्रशासन से रखी।
एसडीएम विनीत उपाध्याय व सीओ अरुण कुमार सिंह के कड़ी कार्यवाही के आश्वसन बाद परिजनों ने पंकज का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान तनाव को देखते हुई जनपद के कई थानों की पुलिस मौजद रही।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: पुलिसकर्मियों के धक्के से चल रही कोतवाली सदर की जीप, वीडियो वायरल
