बदायूं: राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नौ जनवरी को कोलकाता में हुआ था इंतकाल, गुरुवार को उनके पैतृक आवास पहुंचा शव

बदायूं, अमृत विचार। शास्त्रीय संगीत व गजल के मशहूर गायक पद्मभूषण उस्ताद राशिद खान का नौ जनवरी को कोलकाता में इंतकाल हो गया था। गुरुवार सुबह शव बदायूं लाया गया। हर किसी की आंख नम थी। उनके पैतृक आवास से छोटे सरकार स्थित तक ले जाया गया। बारी-बारी से कई लोगों ने जनाजे को कंधा दिया। जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शोकाकुल परिवार में पूरा दिन आने जाने वाले लोगों का तांता लगा रहा। 

594b3671-6509-4ba7-a157-fafc1cc974ab

उस्ताद राशिद खान मूल रूप से शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी थे। वह रामपुर, सहसवान घराने के मशहूर शास्त्रीय गायक थे। कम उम्र में ही उन्होंने संगीत की बुलंदियों को छू लिया था। देश और विदेश में भी उन्होंने शास्त्रीय संगीत का लोहा मनवाया। उन्होंने बॉलीबुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। जिसके चलते उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा गया। बीमारी के चलते नौ जनवरी को उनकी मौत की सूचना मिलने पर साहित्य प्रेमियों से लेकर उनके चाहने वालों में निराशा छा गई।

कई लोगों ने उनकी गजलों एक बार फिर सुना। कोलकाता से शव आने का इंतजार कर रहे थे। गुरुवार को शव बदायूं उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। जिले भर के लोग उनके अंतिम दर्शन करने के पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आए। महान शख्सियत को देखने के लिए जनप्रतिनिधि भी घर से लेकर छोटे सरकार के कब्रिस्तान तक जुटे रहे। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान हर किसी की आंख नम थीं। 

अंतिम दर्शन को पहुंचे जनप्रतिनिधि
शव पैतृक आवास पर पहुंचने की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, फरहत हुसैन, मोहम्मद मियां, दानिश हुसैन कब्बाल, आमिर सुल्तानी, सनम रजा, कवियत्री कविता, अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री डॉ. सोनरूपा विशाल, मशहू शायर फराज हुसैन के अलावा कोलकाता, दिल्ली, रामपुर आदि के लोग पहुंचे। जिन्होंने शोकाकुल परिजन उनकी पत्नी ज्योता बासु, बेटी शाऊना राशिद खान, सुहा राशिद खान, बेटा अरमान राशिद खान को सांत्वना दी। सीटी मजिस्ट्रेट रामजी लाल, सीओ उझानी शक्ति सिंह मौजूद रहे।

8cb80ab9-f752-4913-a4ea-36b7d43dbf67

उस्ताद राशिद खान का निधन शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति : राजीव कुमार गुप्ता
बदायूं, अमृत विचार : पद्मभूषण राशिद खान का शव आने की सूचना पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आरएसएस के विभाग सरसंघ चालक सुनील गुप्ता, विभाग प्रचारक विशाल, विभाग संपर्क प्रमुख मनीष सिंघल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। परिजनों को सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उस्ताद राशिद खान का निधन शास्त्रीय संगीत की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत के परिजन और प्रशंसकों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।

ये भी पढ़ें- बदायूं: कोल्हू के इंजन के पट्टे में फंसकर बरेली के मजदूर की मौत, परिजनों में मातम पसरा

संबंधित समाचार