प्रयागराज: मकर संक्रांति को तीन दिन शेष, अरैल मेला क्षेत्र में अधूरी है व्यवस्थाएं
प्रयागराज नैनी अमृत विचार: माघ मेला का प्रथम स्नान पर्व को तीन दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी यहां का कार्य अधूरा है। हालांकि इस बार कटान के कारण भी तैयारियों इससे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि विभिन्न विभागों के शिविर तैयार हो गए हैं। उनमें अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती भी लगभग हो गई है। लेकिन मेला।कार्य काफी पिछड़ा हुआ है।
माघ मेला क्षेत्र अरैल में गंगा कटान के कारण यान प्रशासन को अपनी तैयारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कटान के चलते घाट समाप्त सा हो गया है। कटान के कारण इस बार कल्पवासियों के लिए स्थान मुख्य घाट से दो किलोमीटर दूर दिया गया है। जानकारों की माने गंगा की धारा से कटान के कारण स्नान घाट कट गए। अब कटान दक्षिण की ओर बढ़ेगा। यदि ऐसा हुआ तो नया पक्का घाट को नुकसान हो सकता है।
वहीं कटान के कारण मेला कार्य प्रभावित हुआ है। वैसे तो यहां पुलिस, प्रशासन, विद्युत, जल निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों का शिविर लगभग तैयार हो चुका है। पुलिस और अग्नि शमन दल भी तैनात कर दिया गया है। विद्युत एवं जल निगम का कार्य अभी काफी पिछड़ा बताया जा रहा है।
ये भी पढ़े:- राम तो सबके हैं... सड़कों पर कूड़ा बीनने वालों ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में किया दान, बस्ती के 680 परिवार शामिल
