डीआरएम ने किया लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड का निरीक्षण,यात्री सुविधाएं बढ़ाने का दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

-संरक्षा,यात्री सुविधा परिचालन कार्यप्रणाली की ली जानकारी

लखनऊ अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नये डीआरएम एसएम शर्मा ने माघ मेला,महाकुम्भ मेला को दृष्टिगत गुरुवार को मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग करते हुए लखनऊ-प्रयागराज संगम रेलखंड का निरीक्षण किया । इस रेलखंड की संरक्षा जंघई-फाफामऊ रेलपथ के दोहरीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली ।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आने वाले प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ स्टेशनों पर पहुंचकर यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन संबंधी कार्यप्रणाली को विस्तार से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये साथ ही प्रस्तावित कार्यों पर जोर देते हुये निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया । इस दौरान उन्होंने संरक्षा कोटि के कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनके संरक्षा संबंधी ज्ञान को परखा।
प्रयागराज संगम स्टेशन पर पहुंचकर मण्डल रेल प्रबंधक ने रनिंग रूम,गार्ड,ड्राइवर लाबी, कार्यालय अभिलेख, प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर का अवलोकन किया । प्रयाग जं. पर उन्होंने लेवल क्रॉसिंग 77 (निकट एनी बेसेंट) पर निर्मित किए जाने वाले लिमिटेड हाइट सब-वे के कार्य की प्रगति को देखा। माघ मेला के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष स्नान पर्वों पर मण्डल ने आवश्यकतानुसार विशेष गाड़ियों के संचालन किया जाएगा।
 
 
 

संबंधित समाचार