बरेली: अमेरिका की यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर सकेंगे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय और अमेरिका की मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी अमेरिका के मध्य तकनीकी स्थानांतरण और शैक्षणिक एमओयू हुआ। इसके तहत छात्र वहां जाकर अध्ययन और शोध कर सकेंगे।

गुरुवार को मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी के प्रो. ओपी धनखड़ ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दौरा भी किया। उन्होंने इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के सेमिनार हॉल में नैनो बॉयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में शोध कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को निर्देश दिए।

तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर प्रो. एसएस बेदी, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. उपेन्द्र कुमार, प्रो. नवीन और प्रो. एसके पांडेय ने किए। इस इस अवसर पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी में अध्ययन और शोध कार्यों के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। पादप विज्ञान विभाग और डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशनशिप के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ।

विभाग अध्यक्ष प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने तकनीकी हस्तांतरण के लिए मेसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी को धन्यवाद भी दिया। प्रो. उपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी विश्व रैंकिंग में 21वें नंबर पर है। संकाय अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार गर्ग, डॉ. अतुल कटियार, प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. भोले खान, डॉ. विजय कुमार सिंहाल, डॉ. पंकज अरोरा, डॉ. ललित पांडेय, तपन वर्मा, रॉबिन बालियान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बरेली: जिला अस्पताल के रैन बसेरों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद, महिला अस्पताल में बेड न बैठने को कुर्सियां

संबंधित समाचार