सीतापुर: मामूली विवाद में ढाबा संचालक ने धारदार हथियार से ग्राहक को किया लहूलुहान, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। सिधौली कोतवाली इलाके में मामूली बातचीत को लेकर ढाबा संचालक ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर कार चालक उसके साथी पर कैची से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हाइवे के किनारे हुई इस मारपीट के दौरान लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे। कैची और करछी के हमले से युवक को घायल करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हमले में घायल युवक को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे किनारे बिसवां सिधौली चौराहे पर सहित मिश्रा ढाबा संचालक की दबंगई सामने आई है। बताया जाता है कि यहां पर लखनऊ की तरफ से आ रही कार से रजनीकांत पुत्र विजय राज निवासी जानकीपुरम लखनऊ अपने साथी शब्बन पुत्र अब्दुल के साथ चाय पीने के लिए रुके। आरोप है कि गुरुवार की शाम चाय पीने के दौरान ही कल्लू पंडित ढाबा संचालक जीतेन्द्र कुमार अपने पुत्र कल्लू मिश्रा और बाबू मिश्रा के साथ मिलकर रजनीकांत और उसके साथी से विवाद हो गया।

Untitled-7 copy

विवाद के दौरान ही दोनो के बीच मारपीट हो गई और ढाबा संचालक ने दोनों पर कैंची और करछी से जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार के हमले में रजनीकांत के साथी शब्बन को सिर में चाकुओं के हमले से गंभीर चोटें आईं। हाइवे किनारे हुए इस मारपीट के दौरान वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। हमले से बचकर दोनों युवक मौके से फरार होकर निजी अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सिधौली कोतवाली निरीक्षक प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: 21 जनवरी से एक पंडाल में गूजेंगे मंत्र और पढ़ा जायेगा निकाह

संबंधित समाचार