बरेली: पुलिस लाइन में चलीं गोलियां, दंगाइयों को खदेड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विवादित ढांचा विध्वंस को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर कोई संकट न खड़ा हो इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों …

बरेली, अमृत विचार। विवादित ढांचा विध्वंस को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई कोर्ट फैसला सुनाएगी। कानून व्यवस्था को लेकर कोई संकट न खड़ा हो इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान पुलिस कर्मियों को गोला फेंकना, पानी का छिड़काव करना, दंगाइयों को खदेड़ने आदि की प्रैक्टिस कराई गई। एक पार्टी को डमी के तौर पर दंगाई बनाकर दूसरी पार्टी को उसे खदेड़ने को कहा गया। इसी तरह से हथियार भी चलवाकर देखे गए।

मॉक ड्रिल में शहर के सभी थानों के फोर्स के साथ ही पुलिस लाइन की रिजर्व फोर्स को शामिल किया गया था। तीन घंटे तक मॉक ड्रिल चली। इस दौरान हथगोले चलाने, आंसू गैस के गोले छोड़ने, दंगाइयों पर पानी की बौछार कर उन्हें तितर बितर करने के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने यह बताया कि अगर दंगा हो जाए तो ऐसे समय में क्या करना चाहिए। आंसू गैस के गोले को कैसे चलाना चाहिए।

पुलिस कर्मियों से ये हथियार चलवाकर देखे गए। वहीं एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को पूरी तरह अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। देहात में भी कई थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया गया। मॉक ड्रिल में कुछ कमियां मिली थीं उन्हें दूर किया गया। खुराफातियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है।

संबंधित समाचार