प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीतापुर के एक गांव में मिला हैंडग्रेनेड, लखनऊ से आ रही है बम डिस्पोजल टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। जहां एक तरफ अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद पुख्ता किया जा रहा है। वहीं मिश्रिख़ कोतवाली इलाके में एक गांव के बाहर एक हैंडग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैंडग्रेनेड की तस्दीक कर आस-पास के इलाकों को खाली कराकर मामले की सूचना बम निरोधक दस्ता लखनऊ को सूचना दी। बम डिस्पोजल स्क़वाड टीम लखनऊ से सीतापुर के लिए रवाना हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम भटपुरवा में शुक्रवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण अवधेश अपने साथियों के साथ खेतों की तरफ काम करने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान रास्ते मे विस्फोटक वस्तु दिखने पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिस्ठा से पहले महर्षि दधीचि की स्थली के ग्राम भटपुरवा में विस्फोटक मिलने की सूचना से पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची मिश्रिख़ कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर पुराना हैंडग्रेनेड होने की तस्दीक की है। हैंडग्रेनेड की तस्दीक के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कराकर फायर ब्रिगेड को मौके पर तैनात कर दिया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार ने बताया कि लखनऊ के बम विस्फोटल दस्ते को सूचना दी गई है। कुछ दी देर में विस्फोटक दस्ता हैंडग्रेनेड को डिस्पोज कर उसकी क्षमता की जांच कराएगा। एएसपी ने बताया कि सीतापुर के केंद्रीय शस्त्रागार और पुलिस व पीएसी के पास हैंडग्रेनेड की मौजूदगी नहीं है। इसलिए यह पता लगाना आवश्यक है कि यह हैंडग्रेनेड आया कहां से है।

ये भी पढ़ें -लारेंस विश्वनोई गैंग के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, यूपी में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के गांव पहुंची टीम

संबंधित समाचार