लखनऊ: गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में की गई फायरिंग, भाई-बहन हुए गंभीर रूप से घायल, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष में फायरिंग भी कर दी जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ठाकुर गंज थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मनोज मिश्रा नाम के युवक ने अपने भाई बहन पर गोली चलाई है, जिसमे मानसी व मोनू को गोली लगी है।

वहीं पिता को लाठी डंडों से आरोपी ने पीटा है। गोली लगने से घायल हुए दो दोनों भाई बहन को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। इस संबंध में ठाकुरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है, वही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: FI टावर के आवंटियों की याचिकाएं खारिज, चलेगा बुलडोजर

संबंधित समाचार