Farrukhabad: मिक्सर मशीन पलटने से श्रमिक की दबकर मौत, रो-रोकर बदहवास पत्नी, बोली- अब कैसे भरूंगी तीन बच्चों का पेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मिक्सर मशीन पलटने से श्रमिक की दबकर मौत।

फर्रुखाबाद में मिक्सर मशीन पलटने से श्रमिक की दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। मऊदरवाजा थानाक्षेत्र में मिक्सर मशीन पलटने से श्रमिक की दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 

थाना जहानगंज के गांव इस्माइलगंज का रहने वाला बृज किशोर ( 35) पुत्र गुरदयाल शमसाबाद से लेंटर डाल कर लौट रहा था। वह मिक्सर मशीन पर बैठा था। गांव गढ़िया के पास मिक्सर अचानक मशीन पलट गई। बृज किशोर मिक्सर मशीन के नीचे दब गया। गांव वालों ने मशीन को सीधा करके उसे वाहर निकाला। आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पत्नी बृजरानी का कहना है कि घर में कमाने वाला केवल उसका पति था। अब वह अपने तीन बच्चों का भरण पोषण कैसे करेगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाप्रभारी आमोद सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पिता का हत्यारा निकला बेटा: पुलिस ने सेवादार हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी दोस्त भी गिरफ्तार, खाकी से बचने के लिए करता रहा ये खेल

 

संबंधित समाचार