Kanpur Weather Today: तेज हवाएं चलने से बढ़ी गलन… इतना डिग्री रहा तापमान, मौसम वैज्ञानिक ने जताई ये आशंका

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ गई।

कानपुर में तेज हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी और अधिक ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में चल रही शीतलहर अपना असर दिखाने लगी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो इस मौसम का सबसे कम है। इससे पहले 17 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 रहा था। न्यूनतम तापमान में कमी होने से शहरवासियों को चुभने वाली ठंड सताने लगी है। धूप निकलने के बावजूद उसका असर कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी और अधिक ठंड पड़ने का अनुमान जताया है।  

Weather Railway 1

शहर का तापमान पांच डिग्री होने और शीतलहरी चलने से लोगों की मुसीबत और बढ़ी है। चुभनभरी सर्दी का असर शहर में दिखा। लोग पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर घरों के बाहर निकले। हवा की रफ्तार अधिक होने से धूप ने अपना असर कम छोड़ा। दोपहर को लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। धूप के मध्यम होने के बाद उत्तर-पश्चिम से बह रही शीतलहरी ने गलन पैदा कर दी। शाम से लोगों का आवागमन कम हो गया। सीएसए विवि के

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा, बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय शीतलहर चलेगी और घना कोहरा पड़ने के भी आसार हैं। गलन वाली सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। 

यह दर्ज हुआ तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस था, यह सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही हवा की औसत गति 4.8 किमी प्रति घंटा रही। सुबह शहरवासियों को कोहरे ने भी शहरवासियों को सताया।

ये भी पढ़ें- UP: हैलो सर, मैं इंडसिंड बैंक से बोल रहा हूं, क्या आपका लोन स्वीकृत हो गया… और खाते से कटे पैसे, पीड़ित के उड़ गए होश

संबंधित समाचार