ढोल - नगाड़ों के साथ रामपथ पर निकली 11 किलोमीटर की रामधुन पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को नगर में करीब 11 किलोमीटर की  रामधुन पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के जरिए व्यापारी समाज ने नगर क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राममय वातावरण का सृजन किया। 
 
सहादतगंज से रामजन्म भूमि तक निकाली गई पदयात्रा में व्यापारी ढोल नगाड़े मजीरे के साथ राम धुन गाते हुए श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और रामलला का  दर्शन पूजन किया। राम पथ पर लगभग 11 किलोमीटर की इस पदयात्रा के जरिए व्यापारियों ने 22 जनवरी को सभी व्यापारियों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों के सामने दिए जलाएंगे और फूल माला से सजाने की अपील की। प्रमुख व्यवसायी सुशील जायसवाल ने बताया कि 500 साल बाद भगवान अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसलिए व्यापारी समाज वृहद स्तर पर कार्यक्रम तय कर रहा है। बता दें कि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यापारियों से प्राण प्रतिष्ठा दिवस को हर्षोल्लास और दीपोत्सव के साथ मनाएं जाने की अपील की है। नगर विधायक ने कहा है कि 22 जनवरी संपूर्ण समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है।

ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर: कबीरचौरा में 14 से लग रहा भव्य खिचड़ी मेला, इन खासियतों के चलते दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं श्रद्धालु

संबंधित समाचार