मुंबई में गजल कुंभ में कलाम पेश करेंगे रामपुर के ये तीन शायर
रामपुर, अमृत विचार। शहर के तीन शायर मुंबई में होने वाले गजल कुम्भ में अपने कलाम पेश करेंग। मुंबई स्थित विले पार्ले हिल में (शनिवार ) से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गजल कुंभ 2024 आयोजित किया जा रहा है।
अंजुमन फरोग ए उर्दू दिल्ली एवं वसंत चौधरी फाउंडेशन की ओर से इसका उद्घाटन मुंबई भागवत परिवार के प्रमुख वीरेद्र याज्ञनिक द्वारा किया जाएगा। इस गजल कुंभ में देश के 150 शायरों को आमंत्रित किया गया है। रामपुर से वरिष्ठ शायर ओंकार सिंह के अलावा युवा गजलकार राजवीर सिंह राज एवं प्रदीप राजपूत माहिर को भी बुलाया गया है। तीनों शायर मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इस उपलब्धि से साहित्यकारों में खुशी की लहर हैं।

गौरतलब है कि बैंक अधिकारी रहे ओंकार सिंह विवेक का गजल संग्रह अहसास मंजरे आम पर आ चुका है। जबकि परिवहन विभाग में कार्यरत राजवीर सिंह राज व जैन इंटर कालेज में अध्यापक प्रदीप राजपूत माहिर का गजल संग्रह जल्द आने वाला है।
ये भी पढ़ें : Haj Yatra 2024 : रामपुर में वर्ष 2023 के सापेक्ष आधे भी नहीं आए आवेदन, अधिकारी पसोपेश में
