स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड : युवा समाजसेवी अभिषेक को सीएम योगी ने किया सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। सामाजिक कार्य में सदैव लगे रहने वाले जिले के लंभुआ तहसील के तेरये गांव के दिनेश कुमार सिंह के पुत्र 27 वर्ष के युवा अभिषेक सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सेवा क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े पुरस्कार स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से अभिषेक को शुक्रवार को राजधानी में सम्मानित किया गया। 

इस अवार्ड में 50 हजार की राशि, विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा एवं एक सड़क आवार्डी अभिषेक को प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश से 10 युवाओं को अलग अलग क्षेत्र में यह पुरस्कार  प्रदान किया गया। अभिषेक बचपन से ही अपने दादा स्व. अनन्त बहादुर सिंह की प्रेरणा से छोटी सी उम्र में ही सामाजिक कार्यों में रुचि लेने लगे थे। महर्षि विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट एवं कमला नेहरू संस्थान से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले अभिषेक अब तक 27 की उम्र में 35 बार रक्तदान कर चुके है। अभिषेक प्रतिदिन लावारिश असहायों को टीम के साथ भोजन वितरित करते है।

21 - 2024-01-12T172255.714

रक्तदान के साथ लावारिसों की देखभाल, लावारिस शव का अंतिम संस्कार, पौधरोपण, झुग्गी झोपड़ी के बच्चों  की निशुल्क शिक्षा आदि सेवा कार्य अभिषेक के द्वारा किये जा रहे है। अभिषेक ने बताया डॉ सुधाकर सिंह ,डॉ सुशील सिंह , डॉ आशुतोष एवं जनपद की तमाम सामाजिक समितियों से प्रेरणा लेकर उन्होंने समाज सेवा जारी रखा। अभिषेक वर्तमान में गायत्री परिवार, अंकुरण फाउंडेशन एवं वन डे हंगर स्ट्राइक के साथ कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -पंकज त्रिपाठी ने दिया निर्वाचन आयोग के ‘नेशनल आइकन’ से इस्तीफा, कहा- ‘मैं अटल हूं’ फिल्म में निभा रहे राजनीतिक नेता की भूमिका

संबंधित समाचार