Auraiya News: कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ब्रेक शू जाम... 20 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ब्रेक शू जाम होने से 20 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी।

औरैया में कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ब्रेक शू जाम होने से 20 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी। 25 मिनट पर पीछे आ रही मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही।

औरैया, अमृत विचार। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के एक वैगन का ब्रेक-शू जाम होने पर लोको पायलट ने कंचौसी स्टेशन पर ब्रेक लगाते हुए गार्ड को सूचना दी। तकरीबन 20 मिनट तक मालगाड़ी के रुकने से पीछे आ रही एक मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया। काफी मशक्कत बाद रेल रूट बहाल हो सका।

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। शुक्रवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगा दी। सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आउटर एक मालगाड़ी को रोका गया।

इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज ऐंड वैगन के कर्मचारी ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया।

इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी थी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई मालगाड़ी को पास कराया जा सका। दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर यातायात सुचारू हो सका था। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही।

ये भी पढ़ें- Unnao News: नरेन्द्र अवस्थी हत्याकांड में पूर्व प्रधान, पूर्व डिप्टी चेयरमैन समेत पांच को उम्रकैद… दो आरोपी हुए दोषमुक्त

संबंधित समाचार