बरेली: स्मैक का धंधा कर रही थी महिला, गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर की रहने वाली महिला लंबे समय से स्मैक बेचने का धंधा कर रही थी। पुलिस ने उसे देर शाम पकड़ लिया। उसके पास से लाखों रुपये की स्मैक बरामद हुई है। महिला ने बताया कि वह बिशारतगंज से स्मैक लाकर बेचा करती थी। सुभाषनगर के शकुंतला विहार निवासी मुनीश सक्सेना की …
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर की रहने वाली महिला लंबे समय से स्मैक बेचने का धंधा कर रही थी। पुलिस ने उसे देर शाम पकड़ लिया। उसके पास से लाखों रुपये की स्मैक बरामद हुई है। महिला ने बताया कि वह बिशारतगंज से स्मैक लाकर बेचा करती थी। सुभाषनगर के शकुंतला विहार निवासी मुनीश सक्सेना की पत्नी कमलेश कुमारी ने एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद दो साल तक वकालत की थी।
इसके बाद उसने अपनी प्रैक्टिस बंद कर दी थी। सोमवार देर शाम पुलिस को पता चला की महिला बिशारतगंज से स्मैक लेकर आई। पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। महिला के पास से पुलिस को 315 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। महिला ने पुलिस का बताया कि वह लंबे समय से यह काम कर रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत 35 लाख रुपये है।
