देर शाम छतोह पहुंची मंत्री स्मृति ईरानी , पूजित अक्षत देकर किया आमंत्रित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। अमेठी दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शाम करीब 7.30 बजे छतोह ब्लॉक कार्यालय पहुंची। उनका सलोन विधायक अशोक कुमार व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह सहित ग्राम प्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 

केंद्रीय मंत्री ने चौराहे पर स्थित होटल संचालिका को अयोध्या धाम का पूजित अक्षत वितरित किया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री ब्लॉक कार्यालय पहुंची और वहां पर कई गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं को 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत दर्शन का आमंत्रण देते हुए पूजित अक्षत बांटे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्री राम के जयकारे लगाए।

इससे पहले ब्लॉक परिसर में स्थित मंदिर में आशुतोष महादेव की पूजा अर्चना की। इसके बाद पास की आबादी में घर-घर गईं और पूजित अक्षत और आमन्त्रण पत्रक बांटे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि अमेठी के लोग बहुत भाग्यशाली हैं क्योंकि यह इलाका अवध क्षेत्र में आता है। अमेठी मेरा अपना परिवार है और मैं आप सबसे अनुरोध करती हूं कि भगवान राम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के दिन इस समूचे क्षेत्र को इतना सजाया जाय कि मिनी अयोध्या यहीं प्रतिबिंबित होती लगे।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी सलोन आशुतोष राय, सीओ वंदना सिंह, नसीराबाद थानाध्यक्ष राम लखन पटेल, चौकी प्रभारी सुनील वर्मा, खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप वर्मा, ब्रजलाल पासवान, देवेश प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, पंकज सिंह, अभय तिवारी, गोलू सिंह, मदन तिवारी, मदन तिवारी,ग्राम प्रधान राजाराम यादव, प्रधान प्रतिनिधि सोहराब खां, राजाराम, नाथूराम यादव, लालजी
आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : 245 उपकेद्रों पर मना किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस

संबंधित समाचार