पीलीभीत: जमीन के विवाद में चली गोली, लाठी डंडे और बांके, नौ घायल...छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत /बीसलपुर, अमृत विचार। जमीन के विवाद में तहेरे चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी डंडे और बांके के साथ गोली भी चल गई। जिसमे एक युवक के गोली लगी जबकि आठ अन्य भी लहूलुहान हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलैंदा गोटिया में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद हैं इसे लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। शुक्रवार रात को इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

गाली गलौज से शुरू हुए झगड़े से कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। दोनों तरफ से लोग जमा हुए और लाठी डंडे , बांका के साथ ही गोली भी चल गई। काफी देर तक विवाद होता रहा। जिसमे एक पक्ष से कौशल, इसके पिता गयादीन, अरविंद, कमलेश, सुभाष चंद्र, जबकि दूसरे पक्ष से मुनीष, जोगेंद्र, महिपाल, अनिल घायल हो गए।

घायल कौशल की जांघ में गोली लगाई अन्य लाठी डंडे वा बांके के वार में घायल हुए। दोनों पक्षों में एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पीलीभीत: शातिर डकैत लखपत उर्फ खोपड़ा को सात साल की कैद, तराई में की थीं ताबड़तोड़ वारदात

संबंधित समाचार