अलेउतियन द्वीप समूह के एंड्रियानोफ द्वीप में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता
वाशिंगटन। अलेउतियन द्वीप समूह के एंड्रियानोफ द्वीप शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार शनिवार को तड़के 01.29 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 140.5 किलोमीटर की गहराई में 51.30 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 178.72 डिग्री पश्चिमी देशांतर में था।
ये भी पढे़ं- भारत से विवाद के बीच चीन ने किया मालदीव को वित्तीय सहायता देने का वादा
