लखनऊ: सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को लोहड़ी की दी शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी ने लोहड़ी की पूरे यूपी वासियों खासकर किसानों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा और कहा- नई फसल के अभिनंदन और ऊर्जा, उल्लास व उत्साह की उत्सवपूर्ण अभिव्यक्ति 'लोहड़ी' की प्रदेश वासियों एवं सभी अन्नदाता किसानों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! यह पर्व सभी के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण करे, यही कामना है।

आपको बता दें कि लोहड़ी फसल और मौसम से जुड़ा पर्व है। इस मौसम में उत्तर भारतीय राज्य पंजाब में किसानों के खेत लहलहाने लगते हैं। रबी की फसल कटकर घर में आती है। ऐसे में नयी फसल की खुशी व अगली बुवाई की तैयारी से पहले इस फेस्टिवल को धूमधाम मनाया जाता है। इस दिन फसल की पूजा का भी चलन है। चूंकि लोहड़ी के समय ठंड का मौसम होता है, इसलिए आग जलाने का चलन है और इस आग में ​तिल, मूंगफली, मक्का आदि से बनी चीजों को अर्पित किया जाता है। ये पर्व उत्तर भारत खासकर सिख भाइयों के लिए काफी महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। 

कौन हैं दुल्ला भट्टी जिनका सिख भाई बहन करते हैं सम्मान? 

अकबर के शासन काल में पंजाब में दुल्ला-भट्टी नाम का एक शख्स रहा करता था। उस समय लोग मुनाफे के लिए लड़कियों को बेचकर उनका सौदा करते थे। एक बार संदलबार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था। दुल्ला भट्टी ने सामान के बदले में इलाके की लड़कियों का सौदा होते देख लिया। इसके बाद उन्‍होंने बड़ी चतुराई से न सिर्फ उन लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से आजाद कराया, बल्कि उनके जीवन को बर्बादी से बचाने के लिए उनका विवाह भी करवाया। 

इसके बाद से दुल्‍ला भट्टी को नायक के तौर पर देखा जाने लगा। लोहड़ी पंजाब का बड़ा पर्व है और इसमें परिवार, दोस्‍त और करीबी, तमाम लोग इकट्ठे होते हैं, ऐसे मौके पर दुल्‍ला भट्टी की कहानी इसलिए सुनाई जाती है ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इससे प्रेरणा लेकर घर की महिलाओं की हिफाजत करना सीखें, उनका सम्‍मान करें और जरूरतमंदों की मदद करें। 

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती मामला: नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अभ्यर्थी, की जोरदार नारेबाजी

संबंधित समाचार