लोकसभा चुनाव 2024: मल्लिकार्जुन खरगे होंगे INDIA गठबंधन के अध्यक्ष, संयोजक का ऐलान होना अभी बाकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की आज हुई बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे को I.N.D.I.A. का अध्यक्ष चुन लिया गया है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने INDIA गठबंधन का संयोजक बनने से इनकार कर दिया। INDIA गठबंधन की शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में उन्हें संयोजक बनाने का प्रस्ताव लाया गया था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। 

बता दें लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मुकाबले के लिए बने 28 दलों के गठबंधन की शनिवार को हुई इस वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, एनसीपी चीफ शरद पवार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी, तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ स्टालिन समेत 14 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव और शिवसेना (उद्धव गुट) चीफ उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हुए। 

ये भी पढे़ं- पश्चिम बंगाल: गंगासागर जा रहे यूपी के तीन साधुओं को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने बुरी तरह पीटा, पुलिस ने बचाया

 

 

संबंधित समाचार