अमरोहा: व्यापारी संगठन के पदाधिकारी अधिकारियों से मिले, कहा- नहीं हुआ चोरी का खुलासा तो...
अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली हसनपुर में 48 घंटे भी जाने के बाद भी पुलिस नगर के मेंन बाजार स्थित दो दुकानों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है जिससे व्यापारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। नगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एकत्र होकर सीओ एवं कोतवाल से मिले और मंगलवार तक खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

गुरुवार को नगर के में बाजार स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल की दुकान सहित दो दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बना कर नगदी सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया था। 48 घंटे भी जाने के बाद चोरी का खुलासा न होने से व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
शनिवार को नगर के विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी एकत्र होकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे। सीओ दीप कुमार पंत एवं कोतवाल विनय कुमार से वार्ता कर चोरी का खुलासा करने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी बाजार बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: स्कूल से लौट रहे कक्षा एक के छात्र को पिकअप ने रौंदा, मौत
