बरेली: गोकशी करते करणी सेना के महानगर अध्यक्ष समेत 3 गिरफ्तार, दो की तलाश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। गोकशी करते हुए भोजीपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद करणी सेना के महानगर अध्यक्ष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोग भागने में सफल हो गए।

जानकारी के अनुसार विल्वा गांव के पास देवरनिया नदी किनारे कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को आता देख गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी मगर फायर मिस हो गया। जिसके बाद पुलिस ने गोकशी करते तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम सईद सुलतानी निवासी सनईया मेवाकुंवर थाना सीबीगंज बताया जो कि कथित मीडिया कर्मी (फर्जी यूट्यूबर)  चैनल चलाता है। इसके पिता भी थाना सीबीगंज हिस्ट्री सीटर बदमाश रहे थे, जबकि देवेंद्र कुमार करणी सेना का महानगर अध्यक्ष व अकरम यह दोनों इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि करनी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर और चांद उर्फ अजय गोकशी कराते थे। जिनमें से चांद मांस को लेकर गया हुआ है। हालांकि पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस के अवशेष व कटान करने के औजार आदि सामान बरामद किया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: स्टेशनरी के सामान के जरिए नशे की दुनिया में कदम रख रहे बच्चे, जिला अस्पताल में हर महीने आ रहे 15-20 केस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बरेली में हवाला नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़: फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली-दुबई तक जुड़ रहे थे तार, 3 लाख कैश के साथ मोईन अली गिरफ्तार
MJPRU Exam & Session Calendar: विश्वविद्यालय ने जारी किया सत्र 2026-27 का शेड्यूल, 25 जुलाई तक होंगे एडमिशन
यूपी EOW की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, 'जनता का विश्वास तोड़ने वाले आर्थिक अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई'
महाराजगंज पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई , इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 1 करोड़ के गांजा के साथ तमिलनाडु का निवासी गिरफ्तार
नेपाल में फिर गूंजेगी शाही नरसंहार की गूंज: गृह मंत्री गुरुंग का बड़ा फैसला, राजा वीरेंद्र के पूरे परिवार की हत्या की नए सिरे से होगी जांच