Etawah: रिश्तों में कत्ल, अपनी ही सगी बहन को साबड़ मार उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी भाई को भेजा सलाखों के पीछे
इटावा के सगी बहन का हत्यारोपी भाई गिरफ्तार।
इटावा में सगी बहन की गैर इरादतन हत्या करने के आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त साबड़ भी बरामद कर लिया।
इटावा, अमृत विचार। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला चमारिन मौजा सूजीपुरा में तीन दिन पूर्व आपसी विवाद के बाद बहन की साबड़ मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भाई को शनिवार को पाली बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सब्बल को भी बरामद कर लिया।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि रामबेटी पत्नी स्व0 मेम्बर ने थाने में सूचना दी कि दस जनवरी की रात्रि को उसके पुत्र संतोष व उसकी पुत्री गुड्डी के मध्य मारपीट हुई थी। जिसमें उसके पुत्र संतोष ने बहन गुड्डी के सिर में चोट मार दी जिससे गुड्डी बेहोश हो गयी तथा अलाव की आग से जल गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को जेल भेज दिया।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संतोष के खिलाफ गैर दरातन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र संह अपराधियों को तलाश में थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बहन की हत्या का आरोपी कहीं भागने की फिराक में पाली बंबा के पास खडा है।
इसी सूचना पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साबड़ उसके घर से बरामद कर लिया। संतोष ने पूछताछ में बताया कि वह व मृतिका गुड्डी उर्फ सीमा से आग तापते समय पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मारपीट हुई हम दोनों लोग नशे में थे, उसी में मैने घर में रखे लोहे के सब्बल से गुड्डी उर्फ सीमा के सिर व शरीर में कई जगह चोट मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- Kannauj: स्नान करते महिला का अश्लील वीडियो बना कर किया बलात्कार, पति ने भी छोड़ा, पीड़ित बोली- पूरी तरह हो गए बर्बाद
