Kannauj: स्नान करते महिला का अश्लील वीडियो बना कर किया बलात्कार, पति ने भी छोड़ा, पीड़ित बोली- पूरी तरह हो गए बर्बाद
कन्नौज में स्नान करते महिला का अश्लील वीडियो बना कर किया बलात्कार।
कन्नौज में स्नान करते महिला का अश्लील वीडियो बना कर बलात्कार किया। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की।
कन्नौज, अमृत विचार। मायके आई महिला का स्नान करते समय अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देकर युवक ने महिला से बलात्कार किया। इतना ही नहीं, युवक ने महिला को धमकी भी दी की कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे।
वीडियो डिलीट करने के एवज में पीड़िता से एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं मिलने पर उसकी ससुराल वीडियो भेज दिये। जिसके बाद महिला के पति ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। पूरा मामला मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
गुरसहायंगज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी अमित कुमार आनन्द को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद जनपद में हुई है। उसके दो बच्चे है। 10 दिसंबर 2023 को 10 बजे अपने मायके गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अपने मायके आई थी। 11 दिसंबर को दिन में करीब 1:30 बजे गांव के ही दबंग युवक ने स्नान करते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
इस वीडियो को उसने दिखाने के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिय मजबूर करने लगा। वह डरा धमका कर कहने लगा कि यदि उसकी बात न मानी तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। महिला उससे मिन्नत करती रही कि वह शादीशुदा है। दो बच्चे भी है।
यदि वीडियो वायरल किया तो उसका दांपत्यजीवन तबाह हो जायेगा। उसने एक न सुनते हुए उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसने बलात्कार करते हुए भी वीडियो बना लिया। इसके बाद वह निरंतर बलात्कार कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। बलात्कार करने के उसने कई वीडियो बना लिये। यह वीडियो उसे भी भेजे।
अब वीडियो डिलीट करने के एवज में उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। दापत्यजीवन न खराब हो इसके लिये उसने दबंग युवक के दोस्त के माध्यम से 50 हजार रुपये अपनी इज्जत बचाने के लिये दे भी दिये। कहा कि अब अश्लील वीडियो डिलिट करदो तो वह मानने को तैयार नहीं है।
बाकी के पचास हजार रुपये की मांग कर रहा है। न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। यही नहीं उसने महिला के अश्लील वीडियो उसके ससुरालीजनों को भेज दिये। इससे उसके पति व ससुरालीजनों ने उसे छोड़ दिया। अब युवक गाली गलौज कर कार्रवाई करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहा है।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: राम नगरिया में अव्यवस्थाएं देख भड़के संत, बैठक कर जताया विरोध, ये मांगें रखी
