राम लला हैं टाट में, हम सब हैं ठाठ में...              

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति और जिले के प्रशासनिक जज सौरभ श्याम शमशेरी ने कहा कि अधिवक्ता ही है जो समाज में बदलाव लाने का काम करता है। सोच बदलने पर सब कुछ बदल जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कभी यह कहा जाता था कि रामलला है टाट में हम सब है ठाठ में.... लेकिन सोच बदलते ही सब कुछ बदल गया और रामलला का ऐतिहासिक भव्य मंदिर बन गया। जिसे देखने के लिए पूरे विश्व के लोग टकटकी  लगाए हुए हैं। न्यायमूर्ति और जिले के प्रशासनिक जज  शनिवार की दोपहर बाद यहां बार एसोसिएशन के रिनोवेशन हुए हाल का लोकार्पण करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिवक्ता जिस स्थान पर बैठता है वह पूजनीय होता है उसे साफ-सुथरा रखना और मेहमानों के लायक बनाना आवश्यक होता है और अधिवक्ताओं का मेहमान उनका वादकारी होता है। अच्छे स्थान पर बैठकर ही बेहतर सोच होती है और बेहतर नतीजे आते हैं। यही नहीं न्यायाधीशों को भी निर्णय देने में काफी सहूलियत होती है।

उन्होंने कहा कि दान वह है जो किसी भी समाज के उपयोग में आए यहां के समाजसेवियों ने अधिवक्ता संघ हाल को सुसज्जित करने के लिए जो योगदान दिया है। वह एक संकेत है और उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं ।उन्होंने कहा कि जिले में सात न्यायिक अधिकारी आए हैं ।जिन्हें अधिवक्ताओं का सहयोग अपेक्षित है। न्याय करने के लिए अधिवक्ता समाज इनको समय दे और समझे। समय समय पर इनको बुलाकर  वार्ता करें और अपने ज्ञान का प्रकाश दे। तभी सही न्याय की कल्पना की जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ता संघ के हाल को सुसज्जित करने वाले समाजसेवियों में डॉक्टर एस के सिंह डॉक्टर सीपी कटियार की ओर से डॉक्टर अजय सिंह और कॉन्सेप्ट कार्स ग्रुप के सजीव अग्रवाल की ओर से सूर्यवर्धन अग्रवाल को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। 

जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने कहा कि मौजूदा कार्यकारिणी और यहां के अधिवक्ताओ ने न्याय रथ चलाने में उनका पूरा सहयोग किया। इसके लिए वह साधुवाद के पात्र हैं। इसके पूर्व आए मेहमानों और अधिवक्ता संघ को दान देने वाले समाजसेवियों का आभार अध्यक्ष उदयवीर सिंह भदोरिया ने जताया। संचालन महामंत्री आदर्श कुमार पांडे ने करते हुए सभी का आभार जताया।  वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार गुप्ता इंद्र विश्वनाथ गुप्ता पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह व अधिवक्ता महा महिमा श्रीवास्तव ने आए मेहमानों के स्वागत में कसीदे पढ़े ।इसके पूर्व मेहमानों का और मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके और स्मृति देकर उनका स्वागत किया गया। 

यहां प्रमुख रूप से एमएसीपी के पीठासीन अधिकारी शमशुल हक अपर जिला जज प्रीति श्रीवास्तव डी एम एमपी सिंह एसपी के पी गोस्वामी  मंचासीन रहे।जबकि प्रमुख रूप से अपर जिला जज सपना त्रिपाठी कुलदीप सिंह सुधाकर दुबे सीनियर डिवीजन तूलिका बंधु सीजीएम लाल बहादुर गोंड सिविल जज सीनियर अर्शी नूर  राम गोपाल यादव संदीप मनी के अलावा बड़ी संख्या में न्यायाधीश व अधिवक्ता गण रहे।

ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर : नगरपालिका क्षेत्र के मंदिरों में दिखेगी अयोध्या जैसी आभा, लाइटिंग का काम शुरू

संबंधित समाचार