संतकबीरनगर : नगरपालिका क्षेत्र के मंदिरों में दिखेगी अयोध्या जैसी आभा, लाइटिंग का काम शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

22 जनवरी को मंदिरों पर आयोजित होंगे भजन कीर्तन

संतकबीरनगर, अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पूरे देश में रामराज्य की स्थापना हो जाएगी। इस गौरवशाली अवसर पर जनपद मुख्यालय खलीलाबाद को अयोध्या मानकर हम सभी नगरवासी उत्सव और दीपावली मनाएंगे। उक्त बातें नगरपालिका खलीलाबाद के चेयरमैन जगत जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। 

उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के सभी मंदिरों की साज सज्जा का काम शुरू करा दिया गया है। मंदिरों को खूबसूरत झालरों और लाइटों से सजाया जाएगा। इसके अलावा 22 जनवरी को सभी मंदिरों पर स्थानीय श्रद्धालुओं और भजन गायकों द्वारा भजन, कीर्तन, अखण्ड रामायण और सुंदर काण्ड आदि का गायन किया जाएगा। सायंकाल पूरे नगर में घर-घर और सभी मंदिरों पर भब्य दीपोत्सव के साथ दीपावली मनाई जाएगी। श्री जायसवाल ने कहा कि 500 वर्षों के कठिन संघर्षों के बाद भगवान श्रीराम अपने भब्य और दिब्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। इस खूबसूरत और गरिमापूर्ण अवसर को हर सनातनी आत्मसात करने को आतुर है। ऐसा दुर्लभ संयोग सदियों बाद आता है। उन्होंने नगर वासियों से 22 जनवरी के उत्सव को यादगार बनाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें -गंगा एक्सप्रेस-वे हादसा : डंपर से उतारी जा रही गिट्टी के नीचे दब कर हेल्पर की मौत

संबंधित समाचार