बहराइच : पानी में हाथ धुल रही थी किशोरी, नदी में डूब कर हुई मौत
जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। नसीरगंज गांव निवासी एक किशोरी शनिवार को नदी के तट पर हाथ धुल रही थी। तभी पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई। उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई।
जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नासिरगंज के झाऊपुरवा निवासी पिंकी (16) पुत्री राजेश कुमार ने शनिवार सुबह मवेशियों के गोबर एकत्रित किया। इसके बाद उसे खाली स्थान पर फेकने चली गई। पिता राजेश कुमार ने बताया कि गोबर एक स्थान पर डालने के बाद वह पास से बहने वाली नदी के तट पर पहुंच कर हाथ धुलने लगी। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर धारा में चली गई। किशोरी की पानी में डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक उसके घर न पहुंचने पर तलाश शुरू की गई तो किशोरी का शव पानी में उतराता मिला। जिस पर परिवार के लोग रोने लगे। सभी ने घटना की जानकारी जरवल रोड पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि पानी में डूबकर किशोरी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें -Auraiya News: नई उम्र के लड़कों को करता था पिस्टल सप्लाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार..ये माल हुआ बरामद..जानें
